लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
169विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीक़ी उर्फ मुस्सन का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जारी
बीकेटी, लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतदान हो चुके हैं लखनऊ में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है
जिसके लिए सभी प्रत्याशी का प्रचार प्रसार जोरों शोरों से चल रहा है इसी क्रम में रविवार को बीकेटी विधानसभा 169 से बसपा पार्टी के प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीक़ी उर्फ मुस्सन ने बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों मल्हौर,भैसौरा, चँदियामऊ,लौलई आदि मे डोर टू डोर जनसंपर्क कर बसपा पार्टी की कार्ययोजनाओं के बारे में बताया तथा प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने तथा बीकेटी विधानसभा 169 से बसपा पार्टी के प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन को भारी मतों से जिताने की अपील की।
Comments
Post a Comment