Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

168 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आर के चौधरी ने किया चुनाव प्रचार

  


समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय आर० के० चौधरी जी ने विधान सभा क्षेत्र मलिहाबाद 168 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार (सोनू कनौजिया) के समर्थन में चौपाल, जनसंपर्क करके सोनू कनौजिया को विजय बनाने की अपील की और ग्राम पंचायत मुजासा के प्रधान हाफिज जुबैर, महेंद्र रावत, मोहित रावत, नसीम अहमद की नर्सरी पर चौपाल लगाया एवं ग्राम पंचायत मुजासा में जनसंपर्क किया,



 जिसमें पूर्व राज्यमंत्री हाजी इंसाराम अली, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव अमान हसन खान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सैयद फिरोज खान पूर्व सभासद हसनैन अली,  विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव, सेक्टर पर्वेक्षक मसूद हसन खान, वर्तमान सभासद चांद मियां व मंजू खान, अनुपम गौतम जिला उपाध्यक्ष शहजाद अहमद खा और तमाम लोगो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया, दूसरा कार्यक्रम केवलहर में माला पहनाकर सभासद चांद मिया और मंजू मियां का जोरदार स्वागत किया जिनके साथ राजा, बाली, सलीम खान अल्पसंख्यक सभा ओर तीसरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत बख्तियार नगर बाबा साहब की मूर्ति पर माला पहना कर जनसंपर्क किया। चौथा कार्यक्रम ग्राम पंचायत दुलारमऊ में पूर्व प्रधान नसीम बेग, गुड्डू रावत मंत्री जी को माला पहना कर जनसंपर्क कराया और चौपाल किया और उसके उपरांत ग्राम सैफलपुर, ढेंडेमऊ, पूर्वा वा कसमंडी खुर्द में पूर्व प्रधान वासी अहमद और मदारी लाल रावत ने जनसंपर्क करा कर मॉल को रवाना हुए!

Comments