बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष जिलाध्यक्ष रण विजय मौर्य के अथक प्रयासों से दर्जनों बसपा नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि बक्षी का तालाब के बसपा नेता मनोज कुमार यादव ने जितेन्द्र कुमार, डाॅ0 अजय कुमार, अंकित मिश्रा, अनूप कुमार सहित अपने दर्जनों समर्थकों के साथ दल में शामिल हुये हैं। उनके शामिल होने से निश्चित ही राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती मिलेगी।
Comments
Post a Comment