उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईपीएस अफसरों के साथ ही 49 पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) के तबादले कर दिए। इनमें से दो के आदेश संशोधित किए गए हैं। दोनों के नाम गुरुवार को देर रात जारी की गई 13 आइपीएस अफसरों की तबादला सूची में थे। रोहन पी कनय का सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज तबादला किया गया था, इसमें संशोधन करते हुए अब उन्हें 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। सत्येन्द्र कुमार का तबादला भी 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद किया गया था, इसमें भी संशोधन कर 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक बनाया गया है। धवल जायसवाल अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव से अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार, प्रयागराज बनाए गए हैं। इसके अलावा 49 डिप्टी एसपी के तबादले कर दिए गए। उत्तर प्रदेश में 49 पुलिस उपाधीक्षकों के जो तबादले कर दिए गए हैं, उनमें लखनऊ (नगर), बुलंदशहर, आगरा और गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment