_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_ _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_ _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_ *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_ *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_ *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_ *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_ *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_ *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_ *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_ _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...
जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन 2020 महिला मुकाबले का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में बेलारूस की विक्टोरिया आजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से मात दी। उनका ये दूसरा यूएस ओपन खिताब है। उन्होंने पहला सेट आसानी से 1-6 से गंवा दिया। लेकिन फिर जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दो सेट अपने नाम करते हुए मुकाबला जीत लिया। 22 साल की ओसाका का ये तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। अजारेंका को तीसरी बार यूएस ओपन फाइनल में मायूसी हाथ लगी है। इससे पहले वह 2012 और 2013 में सेरेना विलियम्स के हाथों खिताब गंवा चुकी हैं।
Comments
Post a Comment