बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
,
पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने से एक निहंग घायल हुआ है, जिसे पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद हुए हैं।
घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनमें चार को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कट गया है, उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। एएसआई की सर्जरी चंडीगढ़ पीजीआई में जारी है।
सूचना मिली है कि वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए। पुलिस ने डेरे को घेरकर आरोपियों से आत्मसमर्पण की अपील की। हालांकि आरोपियों ने भी डेरे के भीतर से लाउडस्पीकर से प्रशासन पर जुबानी हमला बोला। वहीं पंजाब के विशेष सचिव केबीएस सिद्धू ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

पूरे मामले में पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि रविवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी पर हमला कर दिया।
हमले में एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कटा है वे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। मैंने पीजीआई के निदेशक से बात की है, जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति की है।
पुलिस और निहंगों में झड़प
एसएसपी ने बताया कि गुरुद्वारे में जब गिरफ्तारी करने पहुंचे तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से गोली भी चली। गोलाबारी में एक निहंग घायल हुआ है। जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अंदर से पेट्रोल बम, बंदूक और धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। हालांकि पूरे मामले की अभी जांच जारी है।

Comments
Post a Comment