Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा , देशभर में 536 संक्रमित, मृतकों की संख्या 11


वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इधर, सुप्रीम कोर्ट भी आज से सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई नहीं करेगा। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 536 हो गई है। तमिलनाडु में एक व्यक्ति की मौत के साथ देश में कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

पुणे में कोरोना के दो मरीज ठीक हुए
 

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पुणे से एक अच्छी खबर है। पुणे में दो हफ्ते पहले पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट दोनों बार निगेटिव आई है। दोनों को बुधवार को अस्पतला से छुट्टी दे दी गई है। दोनों महाराष्ट्र के पहले दो मामले थे।

सभी राज्यों को कंट्रोल रूम खोलने का निर्देश
उत्पाद या सेवाएं उपलब्ध कराने वालों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार ने राज्यों को कंट्रोल रूम खोलने का आदेश दिया है। केद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सातों घंटे और 24 दिन चलने वाले कंट्रोल रूम का गठन करने का निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि इन कंट्रोल रूम में राज्य या जिला स्तर पर हेल्पलाइन होनी चाहिए।

तमिलनाडु : एक व्यक्ति की मौत
तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में इस वायरस की वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 11 हो गया है। पीड़ित मदुरै के राजाजी हॉस्पिटल में भर्ती था। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. सी विजयभास्कर ने बताया कि पीड़ित उच्च रक्तचाप, अनियंत्रित डायबिटीज आदि बीमारियों से ग्रसित था। 

लॉकडाउन का पालन करें वरना लागू होगा देखते ही गोली मारने का आदेश : चंद्रशेखर राव
लॉकडाउन के प्रति लोगों के रवैये को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि अगर लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करेंगे को राज्य में कर्फ्यू लगाने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने पड़ेंगे। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा, 'अमेरिका में लॉकडाउन लागू कराने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। अगर लोग कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो हमें 24 घंटे कर्फ्यू लगाना पड़ेगा और देखते ही गोली मारने का आदेश जारी करने पड़ेगा। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि ऐसे हालात न आने दें।'

गुजरात  : पहली से 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी बिना परीक्षा होंगे पास
देश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए गुजरात सरकार ने कक्षा एक से 9वीं तक और 11वीं के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के पास करने का फैसला किया है। राज्य सूचना एवं प्रसारण विभाग के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि स्कूल बंद हैं।

केरल में लॉकडाउन के पहले दिन 402 मामले दर्ज
केरल में लॉकडाउन के पहले दिन यानी 24 मार्च को पुलिस ने दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने में पूरे राज्य में 402 मामले दर्ज किए।  

आज से सुप्रीम कोर्ट में भी लॉकडाउन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी है। शीर्ष अदालत की ओर से देर रात जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि देश में पूर्ण लॉकडाउन के सरकार के फैसले को देखते हुए न्यायालय में बुधवार को दो पीठों के समक्ष प्रस्तावित सुनवाई नहीं होगी।

चंडीगढ़ : आज कर्फ्यू में ढील दी जाएगी
चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार से कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। केंद्र शासित प्रदेश के सलाहकार मनोज परीदा ने कहा, दैनिक जरूरतों की चीजों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन सेक्टर दर सेक्टर कर्फ्यू में ढील देने की योजना बना रहा है। बुधवार से इसमें ढील देने के साथ ही जरूरी वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति की जाएगी। इस बीच, प्रशासन ने सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को अस्थायी जेल में तब्दील कर दिया है।

मध्य प्रदेश : भोपाल, जबलपुर में कर्फ्यू , दो नए मरीज
राज्य में मंगलवार को ग्वालियर व शिवपुरी में कोरोना के एक-एक मरीज की पुष्टि हुई। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 9 हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, लोगों को 36 जिलों में लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घर में ही रहें। आपातकालीन व जरूरी सेवाएं उन्हें मिलती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार से भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था।

बिहार : कोई नया केस नहीं, लॉकडाउन का सख्ती से पालन
बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस का कोई नया मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में अब तक सिर्फ तीन मरीज मिले हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 194 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से सिर्फ तीन की जांच पॉजिटिव आई है। वहीं 14 की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। इस बीच, राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया गया। सोमवार की तुलना में सड़कों पर बेहद कम वाहन दिखे, वहीं जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

जम्मू-कश्मीर : दो और पॉजिटिव, पुंछ में कर्फ्यू
श्रीनगर में कोरोना वायरस के दो और मामले पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही श्रीनगर में तीन और जम्मू कश्मीर में अब तक छह पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। लद्दाख में अभी तक यह आंकड़ा 13 तक है। इस बीच पुंछ में कर्फ्यू लगा दिया गया। जम्मू-कश्मीर के साथ ही रियासी में  सीमाएं सील रहीं। मंगलवार दूसरे दिन लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रहा। सड़कों पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई।

लद्दाख : दो मरीज ठीक हुए, अब 11 मामले
कोरोना वायरस की दहशत के बीच राहत की खबरें भी मिल रही हैं। लद्दाख में कुल 13 पाजिटिव मामलों में से दो मरीज ठीक हुए है, जिससे अब 11 मामले रह गए हैं। जीएमसी जम्मू में भर्ती एक 16 वर्षीय किशोरी को पहले ही छुट्टी दी जा चुकी है।

महाराष्ट्र : एक और ने तोड़ा दम, अब तक 107 मरीज
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में मंगलवार को एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। मुंबई में 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। यह राज्य में तीसरी मौत है। बीएमसी ने बताया, यह व्यक्ति हाल ही में यूएई से लौटा था और उसे 20 मार्च को बुखार, खांसी की शिकायत के बाद कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही मुंबई में पांच, पुणे में तीन, अहमदनगर और सतारा में एक-एक नया मरीज मिलने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 107 पहुंच गई है। 

मणिपुर : 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव, लगा कर्फ्यू, पूर्वोत्तर का पहला मामला
मणिपुर में 23 वर्षीय युवती को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पूर्वोत्तर में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है। युवती के संक्रमित मिलने के बाद पूरे राज्य में मंगलवार रात से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाने घोषणा कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, युवती इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेईबंद लोऊरंग पुरेल इलाके की रहने वाली है। वह 18 मार्च को लंदन से दिल्ली लौटी थी। 

केरल : पांच जिलों में धारा 144 लागू, अब तक 105 पॉजिटिव
तिरुवनंतपुरम। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने पांच जिलों में धारा-144 लगाने का फैसला किया है। राज्य में मंगलवार को 14 नए मरीज मिले, जिसके बाद संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 105 हो गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार को कासरगोड, कोझिकोड, वायनाड, मालाप्पुरम और एर्नाकुलम में धारा-144 लगा दी गई है, वहीं पथनमथिट्टा जिले में जल्द इसे लागू किया जाएगा। सरकार ने लोगों को चेताया है कि वे बिना वजह बाहर न निकलें।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।