Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

तमिलनाडु के तिरुपुर में केरल रोडवेज की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 20 की मौत


तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. अविनाशी शहर के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. बस कर्नाटक के बेंगलुरु से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी. कई लोग घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है.


अविनाशी के डिप्टी तहसीलदार ने बताया कि बस में 48 लोग सवार थे, जिसमें से 16 पुरुषों और 4 महिलाओं की मौत हो गई. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. केरल के परिवहन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने कहा कि मृतकों और घायलों में ज्यादातर पलक्कड़, त्रिशूर और एर्नाकुलम के रहने वाले हैं. अधिकारियों का कहना है कि ट्रक गलत दिशा में खड़ी थी.


तिरुपुर के जिला कलेक्टर विजयकार्तिकेयन ने भी कहा कि बस में 48 लोग सवार थे. करीब 20 लोग मारे गए हैं. हम पलक्कड़ कलेक्टर से बात कर रहे हैं. वह एक टीम भी भेज रहे हैं. हम शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और परिवारों को तत्काल राहत दिलाने के लिए काम कर रहे हैं. अन्य यात्रियों के लिए लाइफ सपोर्ट गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है.





केरल के परिवहन मंत्री एके सशीनधरन तिरुपुर में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे. वह जल्द ही तिरुवनंतपुरम से रवाना होंगे. केरल का परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग शवों और घायलों को वापस लाने की कोशिश में जुट गया है.




Comments