एक्टर-पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें में लाहौर, पाकिस्तान की एक शादी अटेंड करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पाकिस्तान के फोटोग्राफर ओसमान परवेज मुग़ल ने बुधवार रात शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "रीमा और शत्रु जी हेमा और अहमद की कव्वाली नाइट में। हैपनिंग नाउ।"
पाकिस्तानी स्टार भी वीडियो में दिख रही
वीडियो में पाकिस्तानी स्टार रीमा भी दिखाई दे रही हैं, जो इसके तेजी से वायरल होने की बड़ी वजह माना जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही ताजा राजनीतिक सिचुएशन के बीच सिन्हा का वहां की शादी में दिखना वाकई हैरान करने वाला है। हालांकि, इसे लेकर शत्रु की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने एक शो में सिर्फ इसलिए परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उसका ऑर्गनाइजर पाकिस्तानी था। पिछले साल सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान में हुई एक शादी में परफॉर्म करने के बाद विवादों में आ गए थे। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी।
Comments
Post a Comment