लखनऊ, उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेजेज एण्ड फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA) की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 24 अगस्त, 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय अतिथि गृह, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. अमरिका सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और फार्मासिस्टों के कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिष्ठित वार्षिक अवार्ड्स स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह अवार्ड्स फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2700 से अधिक फार्मेसी कॉलेज और 1900 से अधिक फार्मा इंडस्ट्रीज हैं। ऐसे में फार्मेसी प्रोफेशनल्स के मनोबल और उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इन अवार्ड्स की स्थापना की गई है। सभी अवार्ड्स को अनुमोदन हेतु फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली को भेजा...
तमाम लीक्स के बाद सैमसंग (Samsung) ने आखिरकार अपने दूसरे फोल्डेबल फोन जेड फ्लिप (Samsung Galaxy Z Flip) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स इस डिवाइस को मिरर ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, कंपनी इस फोन को 14 फरवरी से कुछ चुनिंदा बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करवाएगी, जिनमें दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Samsung Galaxy Z Flip की कीमत
कंपनी ने गैलेक्सी जेड फ्लिप फोल्डेबल फोन की कीमत 1,380 डॉलर (करीब 98,400 रुपये) रखी है। बता दें कि कंपनी इस फोन का लिमिटेड स्टॉक ही बनाएगी। वहीं, पिछले साल गैलेक्सी फोल्ड को भारतीय बाजार में उतारा गया था, जिसकी बंपर सेल हुई थी।
Samsung Galaxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2636 पिक्सल है। इसके साथ ही बाहर की तरफ एक इंच की स्क्रीन दी गई है, जो मुड़ने पर दिखती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21.9:9 है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7एनएम की ऑक्टा-कोर चिपसेट और 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिली है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Samsung Galaxy Z Flip का कैमरा
सैमसंग ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।
Samsung Galaxy Z Flip की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस डिवाइस में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और एमएसटी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी को इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Comments
Post a Comment