बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
समाज कल्याण एवम शिक्षण संस्थान के द्वारा गांव डिप्टीखेड़ा के मलिन बस्ती में रहने वाले गरीब एवं ज़रूरतमंद बच्चो को संस्था के द्वारा बनाये गये कपड़ो का वितरण अध्यक्ष श्री कवलजीत सिंह, उपाध्यक्ष श्री अनुज मिश्ना ,सचिव श्वेता सिंह, ज्योति मिश्रा, एव अर्चना देवी के द्वारा किया गया।
संस्था के सदस्यों द्वारा समय समय पर गरीब बच्चे एवं महिलाओं की मदद की जाती हैं ।संस्था द्वारा गरीब महिलाओं को सिलाई, चिकनकारी,पालर आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
Comments
Post a Comment