लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
जियो के मुकाबले एयरटेल ने पहले से ही अपने सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है लेकिन Airtel ने एक और बड़ा दांव खेला है। एयरटेल ने तीन नए और सस्ते प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें ग्राहकों को इंश्योरेंस के साथ फ्री कॉलिंग और डाटा का फायदा मिल रहा है। एयरटेल ने तीन नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें 179 रुपये, 279 रुपये और 349 रुपये के प्लान शामिल हैं। इनमें से पहले दो प्लान चार लाख रुपये के लाइफ इंश्योरेंस के साथ आते हैं, वहीं तीसरे प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो की मेंबरशिप मिल रही है।सबसे पहले 179 रुपये वाले प्लान की बात करें तो एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में 300 मैसेज भेजेन और दो लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा।279 रुपये वाले प्लान की खासितयों की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 मैसेज और चार लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा।एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही रोज 100 मैसेज भी भेज सकेंगे।
Comments
Post a Comment