Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

साल 2019 में को चीन में लॉन्च किया था Oppo Reno 3 Pro ,2 मार्च को होगा भारत में लॉन्च


चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO अब अपना नया Reno 3 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लाने की तैयारी में है. फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं. फोन को 2 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा इस फोन पर कई ऑफर्स भी चल रहे हैं. बता दें कि Reno 3 Pro 5G और Reno 3 5G को पिछले साल चीन में पेश किया गया था.


ये हो सकते हैं फोन में फीचर्स


Oppo Reno 3 Pro में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 5G-इनेबल्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मिल सकता है. साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7.0 पर काम कर सकता है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं फोन में 4025mAh की बैटरी मिल सकती है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.स्मार्टफोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में एक पंच होल के साथ कर्वड एड्ज स्क्रीन हो सकती है जो कि 90Hz डिस्प्ले के साथ आ सकती है. यह फोन चार कलर- मिस्टी व्हाइट, मून नाइट ब्लैक, ब्लू स्टैरी नाइट और सनराइज इम्प्रेशन में उपलब्ध हो सकता है. माना जा रहा है कि इस डिवाइस में 44MP सेल्फी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलेगा. चीन में Reno 3 Pro में लेफ्ट की तरफ सिंगल सेल्फी शूटर दिया गया था. हालांकि फोन की कीमत के बारे मे अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.


Comments