बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
दिग्गज गूगल ने सोमवार को कहा कि उसने 2020 तक भारत सहित पूरी दुनिया में अपने 'स्टेशन' प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है। गूगल का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवा पहले की तुलना में अधिक आसान और सस्ती हो गई है।
अमेरिकी कंपनी ने कहा है कि वह मौजूदा साइटों से हटने के लिए अपने साझीदरों के साथ काम कर रही है, ताकि ये बाद में भी उपयोगी बनी रहें। गूगल ने 2015 में भारतीय रेल और रेलटेल के साथ मिलकर 'स्टेशन' प्रोग्राम शुरू किया था, ताकि 2020 के मध्य तक देश में 400 रेलवे स्टेशनों पर लोगों के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा मुहैया कराई जा सके।
गूगल के वाइस प्रेजिडेंट (पेमेंट्स एंड नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'हमने तय संख्या को जून 2018 में ही पार कर लिया। सेनगुप्ता ने भारत का उदाहरण दिया, जहां मोबाइल डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता है। उन्होंने कहा, 'इसीलिए हमने 2020 तक धीरे-धीरे स्टेशन प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है।' वहीं, ट्विटर भारत, जापान और यूरोप के कई शहरों में डाउन रहा। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहर में दोपहर 2 बजे के करीब ट्विटर डाउन रहा।

Comments
Post a Comment