लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
भारत राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा को लेकर पलक पांवड़े बिछाए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति हैं कि अपनी यात्रा के कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी माना कि यात्रा का कार्यक्रम तय होने के बाद इसमें कुछ बदलाव आ रहा है।
प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप गुजरात जाएंगे। एयरपोर्ट से 10 किमी लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। वह नए बने मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, लेकिन साबरमती आश्रम नहीं जाएंगे। राष्ट्रपति ने साबरमती आश्रम जाने और चरखा म्यूजियम जाने के कार्यक्रम को टाल दिया है।
बताते चलें कि साबरमती आश्रम अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की तपोस्थली है। इसका अपना अलग महत्व है। लेकिन अब राष्ट्रपति के साबरमती आश्रम जाने की संभावनाएं क्षीण हो गई हैं।
कौन कर रहा है कि आयोजन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि गुजरात में मोटेरा स्टेडियम में राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम का आयोजन डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति ने किया है। यह समिति ट्रंप की यात्रा को ध्यान में रखकर बनी है। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि यह चलन में है और ऐसा होता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन भी इसी तरह से किया गया था।
कौन उठाएगा मोटेरा स्टेडियम का खर्च
मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के गुजरात दौरे के आयोजन पर होने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा भारत सरकार उठाएगी। प्रोटोकॉल, सुरक्षा तथा मेहमान राष्ट्रपति ट्रंप को दौरे के दौरान दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं, संसाधनों का खर्च भारत सरकार उठाएगी।
लेकिन राष्ट्रपति के अभिनंदन, स्टेडियम में कार्यक्रम और इसके अन्य भाग का खर्च डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति उठाएगी। हालांकि विदेश मंत्रालय डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति के आयोजकों के बारे में अभी कोई ब्यौरा नहीं दे सका है।
लेकिन राष्ट्रपति के अभिनंदन, स्टेडियम में कार्यक्रम और इसके अन्य भाग का खर्च डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति उठाएगी। हालांकि विदेश मंत्रालय डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति के आयोजकों के बारे में अभी कोई ब्यौरा नहीं दे सका है।
Comments
Post a Comment