Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर निशाना साधा- महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, कहां है सरकार?


उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती अपराध की घटनाओं को आधार बनाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि बीजेपी के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है लेकिन वो इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं. इससे पहले प्रियंका ने बुधवार को आजमगढ़ में एक रैली के दौरान सरकार पर निशाना साधा था.


प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा, ‘यूपी में रोज महिलाओं के खिलाफ दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही हैं. फिरोजाबाद में पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई. सीतापुर में बच्ची का बलात्कार कर हत्या कर दी गई. कहां है सरकार? भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है मगर वे कोई जिम्मेदारी भी नहीं ले रहे’.


प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया, जिन्होंने बीते दिनों में यूपी में हर किसी की झकझोर कर रख दिया है.





एटा: घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर युवती का गला रेता


सीतापुर: 3 साल की बच्ची के साथ रेप, फिर हत्या


फिरोजाबाद: दुष्कर्म पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या


चित्रकूट: देवांगना घाटी के पास मिला महिला का शव, हत्या का आरोप


आजमगढ़ से योगी सरकार पर साधा निशाना


बता दें कि बुधवार को प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में थीं. यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं से मुलाकात की थी. यूपी पुलिस ने यहां महिलाओं का धरना खत्म कराने के लिए लाठीचार्ज कर दिया था, जिसमें कई महिलाएं घायल हुई थीं. प्रियंका गांधी ने इन्हीं घायल महिलाओं से मुलाकात की थी.


प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं और लगातार वह सोशल मीडिया के जरिए योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं. प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा भी कर रही हैं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रही हैं.










 






Comments