बड़े पर्दे पर दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं अभिनेत्री जायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़ दिया है। वह अब सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कश्मीर से संबंध रखने वाली जायरा इन दिनों भारत के मौजूदा हालात पर बोलने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर देश के हालातों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।
जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सवाल यह होना चाहिए कि 'आपको रात को सुकून की नींद कैसे आ जाती है ?' यह नहीं कि 'आप आम कैसे खाते हैं।' जायरा वसीम का ये ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें आम पसंद है। जिसकी मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब जायरा वसीम के ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Comments
Post a Comment