Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

पाकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- ये निजी मुलाकात


पाकिस्तान दौरे पर गए कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी से मुलाकात की है. शत्रुघ्न सिन्हा दो दिन के पाकिस्तान दौरे पर थे. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि ये एक निजी मुलाकात थी और इसमें राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई. भारत के फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए थे. विवाह समारोह में मौजूद लोग उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने अपने बीच बॉलीवुड के जाने-माने सितारे शत्रुघ्न सिन्हा को पाया.


दोस्त के बेटे की शादी में लाहौर गए थे शत्रुघ्न सिन्हा


कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी उद्योगपति मियां असद अहसान की शादी में शामिल होने लाहौर पहुंचे थे. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ उनकी मुलाकात लंबे समय तक चली लेकिन ये विशुद्ध रूप से निजी मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रति आदर जाहिर करने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे. कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "हम लोगों ने कई चीजों पर चर्चा की, ये सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दे थे, लेकिन इसमें राजनीति पर चर्चा नहीं हुई. ये किसी तरह से राजनीतिक और आधिकारिक नहीं था."


 


राजनीति, नीतिगत मुद्दों पर चर्चा नहीं


कांग्रेस नेता ने कहा कि वे अपने दोस्तों, शुभचिंतकों समर्थकों और मीडिया से कहना चाहेंगे कि एक व्यक्ति को विदेशी जमीन पर राजनीत अथवा नीतिगत मुद्दों पर तब तक चर्चा नहीं करनी चाहिए जब तक उसे इस काम के लिए सरकार से अधिकृत नहीं किया गया हो.


Comments