*लखनऊ।* बीबीडी थाने के अंतर्गत लूट और हमले का शिकार हुए कपिल देव मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को तिवारीगंज नंदलाल बगिया के पास पास उन पर हुए हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों के नाम हमलावरों ने खुद बताए थे। पीड़ित ने उन नामों की जानकारी BBD पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कपिल देव, जो सेकरा रोड चिनहट पर रहते हैं और AGM के तौर पर अकाउंट्स काम देखते हैं, ने बताया कि वह यहां अकेले रहकर काम करता है। उसे डर है कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और दोबारा उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिन लोगों के कहने पर हमला कराया गया है उन पर जल्द कार्रवाई की जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
नगर निगम लखनऊ में कार्यरत निम्नलिखित 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चयन समिति की अनुसंशा के क्रम में आज दिनांक 20.02.2020 को नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर प्रोन्नति प्रदान करते हुए आदेश हस्तगत किए गए:-
1. श्री नृपेन्द्र सोनी, चपरासी
2. श्री ओम प्रकाश शुक्ला, मेट
3. श्री हर्षित यादव, चपरासी
4. श्री निखिलेश खरे, चपरासी
5. श्री योगेश भारती, गैंगकुली,
6. श्री पवन तिवारी, चैकीदार
7. श्री अमित कुमार यादव, चैकीदार
8. श्री अभिषेक कुमार, चपरासी
9. श्री शंकर बाल्मिीकि, चपरासी
10. श्री इश्तियाक अहमद, चपरासी
11. श्री मनोज कुमार, कैचर
12. श्री प्रेम कुमार कनौजिया, कैचर
13. श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह, वर्क सुपरवाइजर
14. श्रीमती ज्योति, सफाई कर्मी
15. कु. मंजू, सफाई कर्मी
16. श्री विकास कुमार सिंह, अर्दली
Comments
Post a Comment