Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मोटेरा स्टेडियम में होने वाले समारोह में बॉलीवुड के सितारे करेंगे शिरकत .अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर समेत और भी बड़े नाम शामिल


24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आएंगे. यहां आकर वे सीधे पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात जाएंगे. देशभर में अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे की जोर-शोर से चर्चा है. ट्रंप भारत आकर रोड शो का हिस्सा बनेंगे. वे मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्धाटन भी करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए गुजरात सरकार ने बॉलीवुड स्टार्स को भी इनविटेशन दिया है.


खबर है कि मोटेरा स्टेडियम में होने वाले समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शिरकत करेंगे. इनमें अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर समेत और भी बड़े नाम शामिल हैं. अभी सिर्फ सोनम कपूर और अमिताभ बच्चन का ही नाम सामने आया है. बाकी सितारों के नामों पर जल्द ही जानकारी सामने आ जाएगी. ट्रंप के भारत दौरे पर सभी की नजरें टिकी हैं.


खास होगा डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा


डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम को नमस्ते ट्रंप नाम दिया गया है. इसमें नई टैग लाइन टू ग्रेट डेमोक्रेसी ऐट द वर्ल्ड बिगेस्ट क्रिकेट स्टेडियम, ब्रिंगिंग इंडिया एंड अमेरिका टुगेदर ऐट दी वर्ल्ड बिगेस्ट क्रिकेट स्टेडियम, वर्ल्ड्स ओल्डेस्ट डेमोक्रेसी मीट्स वर्ल्ड लार्जेस्ट डेमोक्रेसी जैसे टैग्स भी दिए गए हैं.


डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में एक लाख से भी ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना है. दो थीम्स पर रोड शो आयोजित किए जाएंगे. इन्हें 'इंडिया शो' और 'विवधता में एकता' नाम दिया गया है. बता दें, ट्रंप के 22 किलोमीटर लंबे रोड शो को दो हिस्सों में बांटा गया है.



 


Comments