लखनऊ, 22 सितंबर 2026:* भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी। एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के ...
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और यह 20 मार्च तक जारी रहेगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
फडणवीस ने कहा, ‘महा विकास अघाड़ी सरकार का गठन 28 नवंबर को हुआ था । लेकिन यह अब तक दिशाहीन एवं यू टर्न सरकार साबित हुई है । राज्य सरकार की चाय पार्टी में शामिल होने का हमारा मूड नहीं है।'
उन्होंने कहा कि चाय के लिए विपक्ष को निमंत्रण बेहतर संवाद के लिए है । लेकिन मेरा मानना है कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा को पहले आपसी संवाद सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि ये सभी वादे झूठे हैं ।
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख को मेरे बारे में पीएचडी करने में 12 साल लगेंगे: पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिग्गज नेता शरद पवार ने मुंबई के वडाला में द्वारा आयोजित एक समारोह में कॉलेज के युवाओं के साथ बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को मुझ पर पीएचडी करने के लिए कम से कम 12 साल लगेंगे।
पवार ने पाटिल की टिप्पणियों के बारे में कहा कि स्नातकोत्तर के बाद पीएचडी पूरी करने में सामान्यत: तीन साल लगते हैं। मुझे लगता है कि चंद्रकांत पाटिल को इस थीसिस को पूरा करने के लिए 10-12 साल की जरूरत होगी।
पवार की राजनीति की शैली के बारे में पाटिल ने कहा था, पवार की पार्टी के बहुत कम सांसद होने के बावजूद वह राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने रहने में कामयाब रहे हैं। वह एक समय में उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, सोनिया गांधी को साधने में कामयाब रहे हैं। अनुमति हो तो मैं पवार साहब के इन सभी गुणों पर पीएचडी करना चाहूंगा। स्नातक होने के बावजूद मुझे उन पर पीएचडी करने में खुशी होगी।

Comments
Post a Comment