बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
चंबा के बाद हिमाचल के कुल्लू जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह करीब 10 बजकर 48 मिनट पर महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई।
इसका केंद्र कुल्लू जिला में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर रहा। इसका असर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस हुआ
Comments
Post a Comment