बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
विश्व के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल ने मेक्सिको ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 6-2 से हराते हुए नडाल ने जबरदस्त खेल का मुजायरा किया। पूरे मैच के दौरान नडाल के फोरहैंड और सर्विस देखते ही बनती थी।अब फाइनल में उनका सामना अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज से होगा। गैरवरीय फ्रिट्ज ने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन जॉन इसनर को 2-6, 7-5, 6-3 से हराया। नडाल 15 साल पहले यहां पहली बार चैम्पियन बने थे, उन्होंने 2013 में दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में उनका जीत हार का रिकार्ड 18-2 का है।
Comments
Post a Comment