होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गृहमंत्री बनने के बाद शाह पहली बार जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे। अमित शाह रविवार को कोलकाता में सीएए के समर्थन में रैली करेंगे।
जगन्नाथ मंदिर में उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी और प्रह्लाद सिंह पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा भी थे। अमित शाह ओडिशा दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुबह मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां ओडिशा भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने सिंह द्वार पर उनका स्वागत किया।
शाह करीब आधे घंटे मंदिर प्रांगण में रहे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन, आरती और प्रार्थना की। इसके बाद वे मंदिर प्रांगण में ही देवी विमला और महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान शाह के पारिवारिक पुजारी रघुनाथ गोच्चिकर उनके साथ थे। पुरी के जिला कलक्टर बलवंत सिंह, मंदिर प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय नेताओं ने भी उनका स्वागत किया।
शाह इसके बाद भुवनेश्वर में भगवान शिव के लिंगराज मंदिर दर्शन करने पहुंचे। तीनों केंद्रीय मंत्री, भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी और प्रदेश अध्यक्ष भी उनके साथ थे। यहां गृहमंत्री 20 मिनट तक रहे। गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे थे।

शाह आज करेंगे कोलकाता में रैली
नागरिकता संशोधन कानून पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पहली बार कोलकाता जाएंगे। वह यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे। हालांकि कांग्रेस और वाममोर्चा ने सीएए के खिलाफ शाह के दौरे पर विरोध जताने का फैसला किया है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि शाह रविवार सुबह राजारहाट में एनएसजी के एक परिसर के उद्घाटन के बाद सीएए के समर्थन में महानगर के शहीद मीनार इलाके में एक रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति पर भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस और माकपा ने शाह के खिलाफ रैली और प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

Comments
Post a Comment