Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ICC ने फाइनल में बदतमीजी करने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ियों को दी सजा


आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुई अप्रिय घटनाओं के लिए आईसीसी ने भारत के दो खिलाड़ियों आकाश सिंह और रवि बिश्नोई और तीन बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर आरोप लगाए हैं. आकाश और बिश्नोई के अलावा बांग्लादेश के मोहम्मद तौहीद रिदय, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया.


बांग्लादेश की भारत पर तीन विकेट से जीत के बाद दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों में लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी. आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘पांच खिलाड़ियों को सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के लेवल तीन के उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन पर धारा 2.21 के और बिश्नोई पर 2.5 के भी उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.’


इसमें कहा गया, ‘सभी पांच खिलाड़ियों ने सजा स्वीकार कर ली है.’ बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ी जीत के बाद भावनाओं में बह गए थे, हालांकि उनके कप्तान अकबर अली ने इसके लिए माफी मांगी, लेकिन भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग का कहना था कि ऐसा नहीं होना चाहिए थे. बांग्लादेश के खिलाड़ियों की भाव भंगिमा काफी आक्रामक थी.


आईसीसी ने कहा, ‘भारत के आकाश ने सजा स्वीकार कर ली है और उस पर आठ निलंबन अंक लगाए गए जो छह डिमेरिट अंकों के बराबर है. यह दो साल तक उसके रिकॉर्ड में रहेंगे.’ बिश्नोई पर पांच निलंबन अंक यानी पांच डिमेरिट अंक लगाए गए हैं.


आईसीसी ने कहा, ‘बिश्नोई ने धारा 2.5 के लेवल एक के उल्लंघन का आरोप स्वीकार कर लिया है, जो इस मैच के दौरान एक अन्य घटना का था. उसने 23वें ओवर में अभिषेक दास के आउट होने के बाद आक्रामक तेवर दिखाए जो सामने वाले को उकसा सकते थे. इसके लिए उन्हें दो डिमेरिट अंक भरने पड़ेंगे यानी कुल सात डिमेरिट अंक उनके रिकॉर्ड में दो साल तक रहेंगे.’


बांग्लादेश के तौहीद पर दस निलंबन अंक यानी छह डिमेरिट अंक लगाए गए. वहीं शमीम पर आठ निलंबन अंक (छह डिमेरिट अंक) और हसन पर चार निलंबन अंक (पांच डिमेरिट अंक) लगाए गए. सभी आरोप मैदानी अंपायरों सैम एन और एड्रियन होल्डस्टोक, तीसरे अंपायर रविंद्र विमलासिरि और चौथे अंपायर पैट्रिक बोंगनी जेले ने लगाए. निलंबन अंक आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों पर लागू होंगे. एक निलंबन अंक के मायने हैं कि खिलाड़ी एक वनडे या टी-20, अंडर 19 या ए टीम अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर रहेगा.


Comments