Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

'हिम्मत प्लस' ऐप महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अहम


दिल्ली पुलिस ने उबर इंडिया के साथ मिलकर यात्रियों को और खास तौर पर महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक बेहतरीन पहल शुरू की है. इस पहल के माध्यम से उबर के यात्री मुसीबत में सीधे दिल्ली पुलिस से जुड़ सकेंगे.


दरअसल, दिल्ली पुलिस ने उबर के साथ मिलकर कैब में यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर ‘हिम्मत प्लस’ ऐप लॉन्च किया है. दिल्ली पुलिस ने 1000 से ज्यादा उबर चालकों को हिम्मत क्यूआर बांटकर इसकी शुरुआत की.


अधिकारियों ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में पुलिस मुख्यालय को संदेश भेजा जा सकता है, जिससे चालक या सवार की वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक पीसीआर वैन को भेजा जाएगा.


दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि विभाग का मुख्य मिशन जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से दिल्ली पुलिस आपातकालीन स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सकेगी. 


कैसे काम करेगा 'हिम्मत प्लस' ऐप?


उबर में यात्रा के दौरान मुसीबत में यात्री इस ऐप की मदद से सीधे पुलिस तक पहुंच सकता है. इसके लिए उबर कैब में लगे एसओएस बटन को दबाना होगा. बटन दबाते ही आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको दिल्ली पुलिस की मदद की आवश्यकता है.



 


इस पर आपके हां करने पर हिम्मत प्लस ऐप के जरिए सीधे दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो जाएंगे. इसके बाद दिल्ली पुलिस तुरंत आपके पास पहुंचेगी और मदद करेगी.


Comments