Skip to main content

दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...

एडल्ट ग्रुप पर पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने अभिनेत्री का शेयर किया नंबर, पुलिस में की शिकायत


तमिल अभिनेत्री गायत्री सई (Gayatri Sai) ने बुधवार को चेन्नई महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। गायत्री ने ये शिकायत पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ करवाई है। अभिनेत्री का आरोप है कि पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने उनका नंबर एडल्ट ग्रुप में शेयर कर दिया है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी


अभिनेत्री गायत्री सई ने ट्विटर पर इसे लेकर एक पोस्ट लिखा। गायत्री ने इस पोस्ट के साथ पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'डोमिनोज पिज्जा चेन्नई के डिलीवरी ब्वॉय ने नौ फरवरी को मेरा नंबर एडल्ट ग्रुुप में व्हॉट्सॲप पर शेयर कर दिया।'


अभिनेत्री ने आगे लिखा- 'डिलीवरी ब्वॉय की उसके ऑफिस में अभी तक इसकी शिकायत नहीं की है क्योंकि वो लोग मुझसे पहले बात करना चाहते हैं। मेरे पास बहुत सारे फोन काल्स और व्हॉट्सॲप मैसेज आए जहां पर उसने मेरा नंबर शेयर किया था। आप सभी लोग अपना ध्यान रखिए।' गायत्री ने इस पोस्ट के अलावा व्हॉट्सॲप मैसेज भी शेयर किए हैं।


अभिनेत्री के इस ट्वीट को देखते ही पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और ये पूरा मामला चेन्नई ऑल वूमने स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया। गायत्री सई को मशहूर निर्देशक मणि रत्नम ने 'अंजली' फिल्म में ब्रेक दिया था। इस फिल्म में इन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया था।


Comments