लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र सिंह और सिद्धार्थनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने वाला बीटेक छात्र गिरफ्तार
डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र सिंह और सिद्धार्थनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बीटेक छात्र को साइबर क्राइम की टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
साइबर क्राइम के एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि विधायक के मोबाइल नंबर पर विदेश के नंबरों से सुपारी लेकर हत्या की धमकी मिल रही थी। विधायक के साथ रहने वाले अभिनव शाही ने डुमरियागंज थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी।
इसी तरह एक और शिकायत सिद्धार्थनगर के ही ढेबरुआ थाने में दर्ज की गई थी जिसमें वहां के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को भी धमकी देकर पैसों की मांग की गई थी। इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सिद्धांत चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी ने साइबर क्राइम यूनिट से मांगी थी मदद
एसपी सिद्धार्थनगर विजय ढुल ने इस मामले में साइबर क्राइम यूनिट से मदद मांगी थी। इस पर साइबर क्राइम थाने की एक टीम गठित कर डाटा इकट्ठा किया गया। डाटा के आधार पर लखनऊ में चिनहट के कमता चौराहे के पास से अर्पित सिंह को मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया।
अर्पित ने बताया कि वह बीटेक का छात्र है। उसने कुबूल किया कि ऑनलाइन विदेशी नंबरों को जनरेट करने का तरीका सीख कर व्हाट्स एप से कॉल करके जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की थी। अर्पित लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के राजवीर नगर का रहने वाला है।

Comments
Post a Comment