Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दिल्ली के पांच सितारा होटल आईटीसी मौर्या के बुखारा रेस्तरां में डिनर करेंगे ट्रंप, पेश की जाएगी 'ट्रंप प्लेटर'


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। दिल्ली के पांच सितारा होटल आईटीसी मौर्या के बुखारा रेस्तरां में उनके डिनर का खास प्रबंध किया गया है। यहां ट्रंप को प्रमुख व्यंजनों के साथ डिश सर्व की जाएगी, जिसका नाम उनके ही नाम पर ट्रंप प्लेटर रखा गया है।  


बुखारा रेस्तरां में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर कई राज्यों के प्रमुख भी आ चुके हैं। इस रेस्तरां की सबसे खास बात यह है कि इसके मेन्यू में पिछले 41 वर्षों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां डिनर करने वाले इसकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। दूर-दूर से लोग यहां की मेहमाननवाजी का आनंद उठाने आते हैं। 

ट्रंप के आने से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा दो बार साल 2010 और 2015 में बुखारा रेस्तरां आ चुके हैं। यहां डिनर के बाद वह भी ओबामा प्लेटर का आनंद ले चुके हैं, जिसके बाद से यह डिश आम लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय हुई। ओबामा की थाली में मछली टिक्का, तंदूरी झींगा मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब होते हैं। आईटीसी मौर्या में प्रवास के दौरान ओबामा ने छत पर बने यूरोपियन रेस्तरां में डिनर किया था, जहां उनके साथ भारत के टॉप सीईओ भी मौजूद थे। 

इसी तरह जब बिल क्लिंटन भारत आए थे और उन्होंने बुखारा का दौरा किया था तो उनके सामने क्लिंटन थाली पेश की गई थी, जिसमें कुछ चुनिंदा पकवान थे। बुखारा के व्यंजनों में सबसे प्रमुख तंदूर, कबाब और दाल बुखारा रहते हैं।

हालांकि, अभी तक होटल की ओर से ट्रंप के लिए की गई व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि होटल की तरफ से ट्र्ंप को एम एफ हुसैन की पेंटिंग के साथ एप्रन भेंट की जाएगी। गौरतलब है कि हुसैन बुखारा की सर्विस से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने रेस्तरां में बैठे-बैठे ही ट्रेडमार्क घोड़े की पेंटिंग बना डाली थी। इसके बाद से बुखारा अपने खास मेहमानों को पेंटिंग भेंट करने लगा है। ट्रंप को भी यह पेंटिंग मिलने की पूरी संभावना है। होटल को उम्मीद है कि ट्रंप को भी बुखारा की मेहमाननवाजी पसंद आएगी। 


Comments