लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है। चेहरे और त्वचा से गंदगी को साफ करके वापस से चमक लाने के लिए विशेषज्ञ स्क्रब करने की सलाह देते हैं। तो आज हम आपके लिए लाए हैं घऱ पर आसानी से तैयार हो जाने वाला स्क्रब। इसको लगाने से न केवल चेहरे की गंदगी साफ होगी बल्कि त्वचा की पुरानी रंगत भी लौट आएगी। आइए जाने स्क्रब बनाने की विधि।
ओटमील स्क्रब
ओटमील का चूरा लेकर उसे कच्चे दूध में मिलाएं। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखे हाथों से धीरे-धीरे तीन मिनट तक मसाज करें। दस मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
संतरे के छिलके का स्क्रब
अक्सर हम संतरे को खा कर उसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन इस छिलके को सूखाकर पीस लिया जाए तो ये पाउडर एक अच्छा स्क्रब का काम करता है। इस पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को स्क्रब की तरह लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। घर पर तैयार ये स्क्रब चेहरे पर चमक लाएगा।
बेकिंग सोडे का स्क्रब
घर पर झटपट चेहरे को चमकाना है तो दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा नीबू का रस और शहद मिलाएं। तैयार पेस्ट को त्वचा पर पांच मिनट के लिए लगाएं और चेहरे को धो लें। ध्यान रहें इस पेस्ट का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए।
Comments
Post a Comment