लखनऊ, उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेजेज एण्ड फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA) की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 24 अगस्त, 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय अतिथि गृह, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. अमरिका सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और फार्मासिस्टों के कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिष्ठित वार्षिक अवार्ड्स स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह अवार्ड्स फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2700 से अधिक फार्मेसी कॉलेज और 1900 से अधिक फार्मा इंडस्ट्रीज हैं। ऐसे में फार्मेसी प्रोफेशनल्स के मनोबल और उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इन अवार्ड्स की स्थापना की गई है। सभी अवार्ड्स को अनुमोदन हेतु फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली को भेजा...
विस्तार
टेक कंपनी एलजी (LG) ने नए साल की शुरुआत में K सीरीज के तहत के61 (LG K61), के 51एस (LG K51S) और के 41एस (LG K41S) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इन तीनों फोन में यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इन तीनों डिवाइसेज में चार कैमरे के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक तीनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, इससे पहले कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं एलजी K सीरीज के तीनों लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
LG K61, LG K51S और LG K41S की कीमत
एलजी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी अब तक नहीं मिली है। लेकिन कंपनी ने कहा है कि इन तीनों डिवाइसेज को वर्ष की दूसरी तिमाही में सबसे पहले एशिया और यूरोप के बाजार में उतारा जाएगा। वहीं, ग्राहकों के लिए एलजी के61 व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। तो दूसरी तरफ ग्राहक एलजी के 51एस को टाइटेनियम पिंक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को LG K41S में टाइटेनियम ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा।
LG K61 की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसके साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चार जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। वहीं, इस फोन के फ्रंट कैमरा में यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
LG K51S के फीचर्स
कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 3 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। वहीं, इस फोन के फ्रंट कैमरा में यूजर्स को 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
LG K41S की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 3 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। वहीं, इस फोन के फ्रंट कैमरा में यूजर्स को 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Comments
Post a Comment