बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
अमेरिका ने जिस ड्रोन तकनीक से ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराया था, भारत उसे खरीदने का इच्छुक दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले केंद्र सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
अमेरिका ने पिछले महीने ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को खास ड्रोन तकनीक के माध्यम से ही मार गिराया था। केंद्र सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'हम उस तकनीक को खरीदने में काफी ज्यादा इच्छुक हैं, जिसका इस्तेमाल कर अमेरिका ने ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराया था। यह ड्रोन बहुत ही शांत तरीके से आया और सटीकता के साथ मिसाइल हमला किया।'
याद रहे कि 3 जनवरी को ईरानी सेना के कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को बगदाद में अमेरिकी सेना ने ड्रोन हमले की मदद से मार गिराया था। सूत्रों ने बताया कि यह तकनीक पाकिस्तान समेत अन्य देशों में छिपे आतंकियों पर निशाना साधने में मदद करेगी। जरूरत पड़ने पर इस ड्रोन तकनीक की मदद से खास ऑपरेशन भी चलाए जा सकते हैं।
मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद समेत कई आतंकी पाकिस्तान में छिपे बैठे हैं। इनमें से बहुत से भारत में वांछित हैं, लेकिन पाक इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हाफिज सईद के अलावा जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर जैसे आतंकी पाक में खुलेआम घूम रहे हैं। ये लोग पाक सेना के साथ मिलकर लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचने में लगे हुए हैं।
सूत्रों ने बताया कि भारत ने इस तकनीक को लेकर रुचि दिखाई है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप 24 से 25 फरवरी के बीच दो दिन के लिए भारत आने वाले हैं।
वर्ष 2009 में ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए अमेरिकी नौसेना की स्पेशल फोर्स ने विशेष हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए लक्ष्य पर निशाना साधा था। भारत इस जासूसी ड्रोन को भी खरीदने का इच्छुक है। लेकिन यह ड्रोन उतना प्रभावी नहीं है, जितना ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

Comments
Post a Comment