Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

भारत ग्रीन इकोनॉमी को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा रहा -मोदी ने कहा


प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण को लेकर 13वां कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज यानी कॉप-13 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया गय


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत ने 2022 तक बाघों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य रखा था, देश में अभी बाघों की संख्या 2970


गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने 2022 की प्रतिबद्ध तारीख से दो साल पहले ही बाघों की संख्या को दोगुना करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत में अभी लगभग 2970 बाघ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है। भारत ग्रीन इकोनॉमी को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है।


प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण को लेकर 13वां कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज यानी कॉप-13 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया गया है। इसका आयोजन 17 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। इस सम्मेलन में करीब 130 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जो प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की जैव विविधता के बीच तालमेल स्थापित करना है।


जैव विविधता में भारत का योगदान 8%


प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की। उन्होंने कहा कि भारत जलवायु संरक्षण, स्थायी जीवनशैली और हरित विकास मॉडल के आधार पर जलवायु अभियान का नेतृत्व कर रहा है। भारत दुनिया के भूभाग का केवल 2.4% है। लेकिन, वैश्विक जैव विविधता में लगभग 8% योगदान देता है।


Comments