लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
बजट विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। अब आप कई शहरों में कम किराया देकर सफर कर सकते हैं। कंपनी ने चार दिन की खास 'वैलेंटाइन सेल' की घोषणा की है, जिसके तहत यात्री सिर्फ 999 रुपये में टिकट खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।
11 फरवरी से शुरू हुई सेल
सेल के तहत कुल 10 लाख सीटों के लिए टिकटें बेची जा रही हैं। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, यह वैलेंटाइन सेल 11 फरवरी से शुरू हो रही है और 14 फरवरी को यह ऑफर समाप्त हो रहा है। बता दें कि सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप एक मार्च 2020 से लेकर 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं।
इन यात्रियों को मलेगा ज्यादा लाभ
- इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर है। उन्हें 5,000 रुपये तक 12 फीसदी तक के कैशबैक की सुविधा मिलेगी।
- वहीं अगर आपके पास फेडरल बैंक का डेबिट कार्ड है, तो आपको 10 फीसदी यानी 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
- ध्यान रहे कि यह ऑफर किसी अन्य स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं मिलाया जा सकता है।
Comments
Post a Comment