Skip to main content

उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा को नई उड़ान : UPPCPIWA ने 15 प्रतिष्ठित फार्मेसी अवार्ड्स की स्थापना की

लखनऊ, उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेजेज एण्ड फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA) की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 24 अगस्त, 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय अतिथि गृह, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. अमरिका सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और फार्मासिस्टों के कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिष्ठित वार्षिक अवार्ड्स स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह अवार्ड्स फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2700 से अधिक फार्मेसी कॉलेज और 1900 से अधिक फार्मा इंडस्ट्रीज हैं। ऐसे में फार्मेसी प्रोफेशनल्स के मनोबल और उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इन अवार्ड्स की स्थापना की गई है। सभी अवार्ड्स को अनुमोदन हेतु फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली को भेजा...

65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 'गली ब्वॉय' ने जीते 10 अवॉर्ड, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट


 

बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन शनिवार को हुआ। ये 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स है। खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्मफेयर का आयोजन मुंबई से बाहर किया गया। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुवाहाटी में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड्स शो का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का प्रसारण 16 फरवरी की टीवी पर किया जाएगा। 
 

65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड से सभी सितारे एक दिन पहले ही गुवाहाटी पंहुच गए थे। इस आयोजन में शामिल होने वालों में  रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,अक्षय कुमार, करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान,अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर, रणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। 




65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट से जुड़े वीडियो और तस्वीरेें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बात करें नॉमिनेशन्स की तो इस बार फिल्मफेयर के लिए मिशन मंगल ,उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ,छिछोरे और गली बॉय फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड रणवीर सिंह ने अपने नाम किया तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट बनीं। इन दोनों को ये अवॉर्ड 'गली ब्वॉय' फिल्म के लिए मिला। फिल्मफेयर अवॉर्ड में 'गली ब्वॉय' फिल्म नॉमिनेशन से लेकर विनर्स की लिस्ट में सबसे आगे रही। इस फिल्म को अलग-अलग कैटेगरी मे ंनॉमिनेशन मिले थे जिसमें से इस फिल्म ने 10 अवॉर्ड अपने नाम किए।

आपको बता दें कि अंग्रेजी मैग्जीन फिल्म फेयर की हर साल इस अवॉर्ड का आयोजन किया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की स्थापना के साथ साल 1954 में हुई थी। फिल्मफेयर पुरस्कार की घोषणा और ज्यूरी के सदस्यों के मत के आधार पर दिए जाते हैं। पहले इस पुरस्कार समारोह का नाम ‘द क्लेयर्स’ था जो फिल्मों के आलोचक क्लेयर मेंदिनोचा के नाम पर आधारित था। 21 मार्च 1954 को हुए पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गए थे। अगली स्लाइड में जानें कि किसको मिला कौन सा पुरस्कार...

कैटेगरी 
बेस्ट एक्टर मेल-  रणवीर सिंह (गली ब्वॉय)
बेस्ट एक्टर फीमेल- आलिया भट्ट (गली ब्वॉय)
बेस्ट एक्टर मेल क्रिटिक्स - आयुष्मान खुराना (ऑर्टिकल 15)       
बेस्ट एक्टर फीमेल क्रिटिक्स- भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)             
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर-    आदित्य धर                (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट डेब्यू एक्टर -       अभिमन्यु दासानी         (मर्द को दर्द नहीं होता)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस -      अनन्या पांडे               (स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-     सिद्धांत चतुर्वेदी          (गली ब्वॉय)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-    अमृता सुभाष             (गली ब्वॉय)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)-   शिल्पा राव         (घुंघरू (वॉर)
बेस्ट प्लैकबैक सिंगर (मेल)-    अरिजीत सिंह     (कलंक नहीं) (फिल्म- कलंक)
बेस्ट लिरिक्स-    डिवाइन और अंकुर तिवारी      (अपना टाइम आएगा)  (फिल्म- गल्ली ब्वॉय)
बेस्ट वीएफएक्स-    शेरी भरदा एंड विशाल आनंद    (वॉर)
बेस्ट एक्शन-   पॉल जेनिंग्स, ओह सी यंग, परवेज शेख और फ्रैंज स्पिलहौस    (वॉर)
बेस्ट कोरियोग्राफी-    रेमो डिसूजा    घर मोरे परदेसिया (कलंक)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी-    जय ओजा    (गली ब्वॉय)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर-    कर्ष काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव    (गली ब्वॉय)
बेस्ट एडिटिंग-    शिवकुमार वी पणिक्कर    (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट साउंड डिजाइन-    बिश्वदीप दीपक चटर्जी और निहार रंजन सामल   (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन-    सुजैन कैपलन मेर्वांजी    (वॉर)
बेस्ट कॉस्टयूम-    दिव्या गंभीर, निधि गंभीर    (सोनचिड़िया)
लाइफटाइम अचीवमेंट-    रमेश सिप्पी    
बेस्ट एक्ट्रेस (शॉर्ट फिल्म)-    सारा हाशमी   (बेबाक)
बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म)-    राजेश शर्मा    (टिंडे)
बेस्ट एक्शन (शॉर्ट फिल्म)-   शाजिया इकबाल   (बेबाक)
बेस्ट नॉन फिक्शन (शॉर्ट फिल्म)-  अनंत नारायण महादेवन    (विलेज ऑफ़ अ लैसर गॉड)
पीपल च्वॉइस अवॉर्ड (बेस्ट शॉर्ट फिल्म)-    रोहित बापू काम्बले   (देशी)



 

 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।