दुनिया में बहुत कम पाए जाने वाले रेनबो स्नेक अमेरिका में फ्लोरिडा के जंगल में देखा गया है. इस इलाके में सांप को पूरे 50 सालों बाद पिछले हफ्ते देखा गया है. दरअसल ट्रेसी कैथेन नाम की एक हाइकर ने इस 4 फुट लंबे रंगीन सांप की फोटो ली थी.
ओकला नेशनल फारेस्ट के फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए इस लाल और पीले रंग की धारियों वाले रेनबो स्नेक की पुष्टि फ्लोरिडा स्थित म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री संस्थान ने की है. इस सांप को 1969 के बाद इस इलाके में पहली बार देखा गया है.
रेनबो स्नेक में नहीं होता है जहर
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि यह रेनबो स्नेक खतरनाक नहीं है. बता दें कि शर्मीले रेनबो स्नेक को फ्लोरिडा में देखा जाना बहुत महत्वपूर्ण है. दरअसल ये सांप इस इलाके में विलुप्त हो चुका है. इस सांप की रक्षा के लिए फ्लोरिडा बायोलॉजिकल डायवर्सिटी सेंटर ने 2010 में एक याचिका दायर की थी.
सांप के सबूत देने वाले को 500 डॉलर का इनाम
संस्थान का कहना है कि फ्लोरिडा की सरकार ने बिना सर्वेक्षण के ही इस सांप को विलुप्त मान लिया था. संस्थान ने अपनी तरह से इस सांप के सबूत देने वाले को 500 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी. फ्लोरिडा संग्रहालय ने अनुमान लगाया कि रोडमैन झील के जल स्तर में हाल में आए बदलाव के चलते सांपों को उनके छिपने वाले स्थानों से बाहर आने के लिए मजबूर होना पड़ा.
बता दें कि रेनबो स्नेक बहुत कम दिखाई देते हैं. ये सांप पानी के किनारों में पाए जाने वाली वनस्पतियों में छिपे रहते हैं.
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment