Skip to main content

दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...

27 हजार दिव्यांगों को प्रयागराज में पीएम मोदी का तोहफा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दो जिलों का दौरे पर हैं। जिसके तहत पीएम मोदी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। प्रयागराज के परेड मैदान में सामाजिक अधिकारिता शिविर के अंतर्गत आयोजित समारोह में 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों के बीच करीब 56 हजार सहायक उपकरण वितरित किए। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे साथ पूरे देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन की शुरुआत भी करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद दोनों जिलों में पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...


पीएम मोदी ने 26791 दिव्यांगो और बुजुर्गों को बांटे उपकरण 


पीएम मोदी ने प्रयागराज के परेड मैदान पहुंचकर सामाजिक अधिकारिता शिविर के अंतर्गत आयोजित समारोह में 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों के बीच करीब 56 हजार सहायक उपकरण वितरित किए। इससे पहले वह व्यक्तिगत तौर पर वहां मौजूद दिव्यागों से मिले और लोग काफी भावुक हो गए थे। कई लोगों ने पीएम के पैर भी छुए। लोगों से मिलने के बाद पीएम मोदी स्टेज पर चले, जहां उनका माल्यार्पण किया गया।



प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी


पीएम मोदी प्रयागराज पहुंच चुके हैं और बमरौली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। बमरौली से सभी नेता हेलीकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे। वहां आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर ही हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद करीब 11 बजे समारोह की औपचारिक शुरुआत होगी।


26874 लाभार्थियों को मिलेंगे उपकरण




  • 10406 हैं दिव्यांग लाभार्थी




  • 16468 वृद्धजन लाभार्थी




  • 56905 उपकरण होंगे वितरित




  • 5000 घड़ाें में पेयजल की व्यवस्था




  • 75000 लोग बैठेंगे पंडाल में 





वितरित किए जाएंगे ये उपकरण
समारोह में 847 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 3949 ट्राईसाइकिल, 3725 व्हीलचेयर, 5206 वैशाखी, 15103 वाकिंग स्टिक, 1735 ट्र्राइपॉड, 850 वॉकर, 5816 चश्मा, 4950 कृत्रिम दांत, 659 स्मार्ट केन, 29 स्मार्ट फोन, एक टेबलेट,11383 कान की मशीन, 229 रोलेटर, 924 कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किए जाएंगे।
 


प्रयागराज में फिर बनेंगे छह वर्ल्ड रिकॉर्ड
सामाजिक अधिकारिता शिविर अंतर्गत आयोजिक कार्यक्रम में छह विश्व रिकार्ड बनेंगे। इससे पहले प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान एक साथ सबसे ज्यादा शटल बसों के संचालन, स्वच्छता और वॉल पेंटिंग का विश्व रिकॉर्ड बना था। विश्व रिकॉर्ड को  प्रमाणित करने के लिए गिनीज बुक रिकार्ड की टीम शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंच गई है। इस बार बनेंगे ये रिकॉर्ड:- 




  • विश्व की सबसे लंबी ट्राई साइकिल की परेड होगी, जिसमें 295 लाभार्थी शामिल हैं। इसका कोई वर्तमान रिकॉर्ड नहीं है। 




  • वॉकर्स की सबसे लंबी परेड होगी। इसका कोई वर्तमान रिकॉर्ड नहीं है। 




  • आठ घंटे में 4900 से ज्यादा कान की मशीन फिट करने का रिकॉर्ड बनेगा। ये रिकॉर्ड वर्तमान में स्टारकी फाउंडेशन के नाम है।  




  • 360 से ज्यादा लाभार्थी एक साथ व्हीलचेयर चलाएंगे। इससे अमेरिका का रिकॉर्ड टूटेगा। 




  • 2000 लाभार्थियों को सांकेतिक भाषा पाठ करने के उपकरण वितरण का रिकॉर्ड। 




  • 12 घंटे में सर्वाधिक ट्राई साइकिल वितरण करने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी की मौजूदगी में बनेगा।





मंच पर रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.थावरचंद गेहलोत, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, रामदास आठवले, रतन लाल कटारिया, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, रमापति शास्त्री, अनिल राजभर, सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, डॉ.रमेश चंद बिंद मंच पर मौजूद रहेंगे।



प्रयागराज के बाद चित्रकूट पहुंचेंगे पीएम मोदी



धर्मनगरी चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से भरतकूप के गोंडा पहुंचेगे। लगभग डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में वह कृषक प्रदर्शनी, पेयजल योजना का स्टाल व डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन करेंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री किसान योजना व केसीसी पर आधारित फिल्म का भी मंच के पीछे लगी बड़ी एलईडी से प्रदर्शित की जाएगी।

पीएम मोदी का चित्रकूट में कार्यक्रम
एक बजे हैलीपैड पर उतरने के बाद एक बजकर पांच मिनट तक कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार की परियोजनाओं से संबधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। एक बजकर दस मिनट पर बुंदेलखंड पेयजल योजना के स्टाल का अवलोकन, एक बजकर 15 मिनट पर यूपीडा के स्टाल का अवलोकन, एक बजकर 20 मिनट पर मंच पर आगमन होगा। एक बजकर 25 मिनट पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर स्वागत करेंगे। एक बजकर 25 मिनट से एक बजकर 35 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इसके बाद पीएम किसान योजना की लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। एक बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री किसानों को केसीसी जारी करने के अभियान का शुभांरभ करेंगे।

एक बजकर 45 मिनट तक मंच पर लगी स्क्रीन पर डिफेंस कॉरिडोर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। एक बजकर 50 मिनट पर किसानों को केसीसी वितरित करेंगे। एक बजकर 55 मिनट पर देश के 10 हजार किसानों के संगठन की स्थापना व उनके कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

इसके बाद दो बजे तक बटन दबाकर प्रधानमंत्री बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। दो बजे से दो बजकर 30 मिनट (आधे घंटे) तक प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। 



 

 

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।