लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...
सैमसंग ने अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फ्लिप की भारत में बुकिंग का एलान कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप को कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से 21 फरवरी से बुक किया जा सकता है। प्री-बुकिंग करने वालों ग्राहकों के लिए गैलेक्सी जेड फ्लिप की डिलीवरी 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी। Samsung Galaxy Z Flip की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है।
गैलेक्सी जेड फ्लिप की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी जेड फ्लिप में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं मुड़ने के बाद 1.1 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। दूसरी डिस्प्ले से आप नोटिफिकेशन, समय देख सकते हैं और म्यूजिक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं। फोन का वजन 183 ग्राम है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 7 नैनोमीटर का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है।
गैलेक्सी जेड फ्लिप का कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ2.4 है। वहीं रियर पैनल पर दो कैमरे हैं। दोनों 12 मेगापिक्सल के हैं। इसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।
गैलेक्सी जेड फ्लिप की बैटरी और कनेक्टिविटी
गैलेक्सी जेड फ्लिप में 3300एमएएच की दो बैटरी हैं जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। फोन में वायरलेस पावर शेयर भी है जिसकी मदद से आप दूसरे किसी फोन को चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, एलटीई जैसे फीचर्स हैं। फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक भी दिया गया है।
Comments
Post a Comment