लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने अपने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी को दो गुना कर दिया है। यानी सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को अब 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी मिलेगी। परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में बुधवार को इस प्रस्ताव मुहर लग गई। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई।
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सेना के सेवानिवृत्त चालकों को लखनऊ, गाजियाबाद, गोरखपुर एवं आगरा क्षेत्रों में जनरथ बसों को चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन क्षेत्रों की पांच-पांच जनरथ बसों पर दो चालक प्रति बस के आधार पर तीन महीने के लिए संविदा पायलट के रूप में तैनाती जाएगी। बैठक की अध्यक्षता निगम के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की।
कानपुर मेट्रो को दी जमीन
निदेशक मंडल ने केंद्रीय कार्यशाला परिवहन निगम रावतपुर कानपुर की भूमि पर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कार्य के लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को निगम भूमि का उपयोग करने अनुमति दी गयी।
यह भी प्रस्ताव हुए मंजूर

- एटा के अलीगंज में 105.226 लाख रुपये से बनेगा बस अड्डा
- मथुरा के नौझील कस्बे के बस अड्डे का 112.82 लाख से जीर्णोद्धार
- प्रयागराज के कोरांव बस अड्डे का 48 लाख से पुनर्निर्माण
- प्रतापगढ़ के कुंडा में 39 लाख रुपये से बस अड्डे का सुधार कार्य
- बस अड्डे पर पान व सिगरेट एवं पीसीओ स्टाल व्यवस्था होगी खत्म
- अब स्टालों का ऑनलाइन होगा आवंटन, नियमावली-2009 अनुमोदित
- निगम के अनुबंधित फूड प्लाजा 80 किमी. की जगह 50 किमी. पर होंगे
Comments
Post a Comment