होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
बिहार के बेतिया जिले के भितिहरवा आश्रम में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। कन्हैया कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि "गांधी-आश्रम (चम्पारण) में जनता के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के आगे झुकते हुए प्रशासन ने हिरासत-आदेश को रद्द कर दिया है और सीएए-एनआरसी-एनपीआर के विरोध में एक महीने की जन-मन-गण यात्रा अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो गई है। आज बेतिया और मोतिहारी में जन-सभाओं का आयोजन होगा"।
कन्हैया भितिहरवा आश्रम में ‘संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ यात्रा की शुरूआत करने वाले थे। यह यात्रा पश्चिमी चंपारण के बापूधाम से शुरू होकर 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में खत्म होनी थी। इसी दिन सीएए-एनआरसी और एनपीआर के विरोध में गांधी मैदान में महारैली का आयोजन किया जाना था।
यात्रा की शुरुआत में सीपीआई नेता कन्हैया एक सभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन पश्चिमी चंपारण के एसडीएम का कहना है कि कन्हैया को सार्वजनिक बैठक की अनुमति नहीं दी गई है। जेएनयू के पूर्व छात्र को डीएम से भी इजाजत नहीं मिली थी। वह यात्रा की शुरुआत के लिए बेतिया पहुंचे थे जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

इमाम की गिरफ्तारी पर बोले कन्हैया- ‘शरजील पर मुकदमा तो अनुराग ठाकुर पर क्यों नहीं’
देश के कई हिस्सों में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। एक प्रेस वार्ता में कन्हैया कुमार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि अगर शरजील पर मुकदमा तो अनुराग ठाकुर पर ऐसा बयान देने के लिए देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ।
इसलके अलावा कन्हैया ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आग में तेल डालने का काम कर रहा है। महाराष्ट्र के परभणी के पाथरी में मंगलवार को सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ रैली को संबोधित करने के दौरान कन्हैया ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने गुजरात चुनावों के दौरान हिंदू और मुस्लिमों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की थी। अब वही हथकंडा वे देश में आजमा रहे हैं।

Comments
Post a Comment