Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

CAA देश के लिए विभाजनकारी और खतरनाक, पंजाब में नहीं करेंगे लागू


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून को देश के लिए विभाजनकारी और खतरनाक करार दिया. अपने बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में इसे लागू नहीं होने देगी. अमरिंदर सिंह ने लोगों से कानून के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया और कहा कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ेगी.


नागरिरकता कानून के खिलाफ जारी एक प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अमरिंदर सिंह ने यह बात कही. अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(बीजपी) सरकार की ओर से लाए गए नागरिकता कानून अधिनियम के खिलाफ देश को खड़ा होना चाहिए.


अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह कानून देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के लिए खतरनाक है. मेरी सरकार पंजाब में सीएए नहीं लागू होने देगी. हम इसके खिलाफ जी-जान से लड़ेंगे. इस प्रोटेस्ट में कांग्रेस नेता आशा कुमारी और सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे.


नागरिकता कानून भेदभावपूर्ण


अमरिंदर सिंह ने कहा बीजेपी अपने नापाक मंसूबों पर खरा नहीं उतर सकी.16 राज्यों में ड्रैकियन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह देश के संवैधानिक ढांचे के खिलाफ है. अमरिंदर सिंह ने इस दौरान संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी. उन्होंने कहा कि संविधान का मूलभूत ढांचा में बदलाव न किया जाए.


उन्होंने कहा कि जब संविधानों में संशोधन पूरी दुनिया में हो रहे थे, तब भी किसी ने यह नहीं बर्दाश्त किया कि संविधान का मूलभूत ढांचा में बदलाव किया जाए. यहां तक की संयुक्त राष्ट्र ने भी नागरिकता संशोधन कानून को भेदभावपूर्ण बता दिया है.




 



सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल


अमरिंदर सिंह ने  प्रियंका गांधी के साथ यूपी में पुलिस की कथित बदसलूकी पर कहा कि ऐसा बिना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मर्जी के नहीं हो सकता. ऐसी कार्रवाइयों पर आपको शर्म नहीं आती. हम यह भूल नहीं सकते, एक दिन आपको हम इस दिन की याद जरूर दिखलाएंगे.


Comments