लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चौपट हो गई है। जीडीपी दर लुढ़कने का असर उद्योग धंधे व कामगार लोगों पर पड़ रहा है। उद्योग बंद हो रहे हैं। विकास की रफ्तार सुस्त हो गई है। अच्छे दिन का सपना दिखाकर आई सरकार लोगों के अच्छे दिन छीन रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिल्ली गांव में पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी के पौत्र इंजीनियर अनिविल के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। सपाई सुबह से ही आसपास डेरा डाले हुए थे।
दोपहर दो बजे कार से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री को देख जिंदाबाद के नारे लगे। कुछ देर लोगों से मुलाकात व अभिवादन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक बद्री प्रसाद और पूर्व विधायक सुखरानी देवी की मूर्तियों का अनावरण किया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश में विकास की रफ्तार सुस्त हो गई है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने आम जनता के भरोसा तोड़ा है। किसान अब भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार के वादे के विपरीत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर और जूते तक नहीं मिल पा रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है। डॉयल 100 और कई शहरों का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री योगी की चुटकी लेते हुए कहा कि जिसे भी अपना अच्छा नाम रखवाना हो वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकता है। पुलिस के एनकाउंटर के मामलों की उनकी सरकार बनने पर जांच कराई जाएगी। महानगरों में अब पाइप लाइन से घरों में गैस की सप्लाई की जा रही है।
केंद्र सरकार ने बड़े शहरों से खाली हुए गैस सिलिंडरों को गरीबों के बीच बांटकर गैस का दाम बढ़ाने का काम किया है किसानों से धान खरीदने के मामले में भी प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। कहा कि बिचौलियों के माध्यम से मिल मालिक धान की सीधे खरीद कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अपराह्न साढ़े चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी, पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment