होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शनिवार को 12 लाख रुपये की पशुपालन विभाग की एंबुलेंस को थानाकलां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि ऊना जिले के पशुपालकों के लिए एंबुलेंस वरदान साबित होगी। यह एंबुलेंस घर-द्वार बीमार पशुओं को लेने आएगी। इसके माध्यम से पशुओं के टेस्ट भी किए जाएंगे। उनकी बीमारियों का इलाज करने में सुविधा होगी।
बंगाणा, ऊना तथा अंब उपमंडल के पशुपालकों के लिए एंबुलेंस 2-2 दिन उपलब्ध रहेगी। जिले में पशुपालन विभाग को आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी पशु चिकित्सालयों में इग्जामिनेशन टेबल और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। तीन ट्रंकुलाइजर गन भी दी गई हैं। कर्मचारियों को इन्हें चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बरनोह में एक जोनल पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। इसे सरकार ने स्वीकृति दे दी है। यहां मुर्राह नस्ल की भैंसों का सेंटर बनाया जा रहा है।
अब हर गाय होगी दुधारू
मंत्री ने कहा कि ऑर्टिफिशियल इंडक्शन ऑफ मिल्क तकनीक से बेसहारा गायों का पुनर्वास करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए साढ़े चार लाख स्वीकृत किए हैं। बंगाणा उपमंडल में इस तकनीक से 100 बेसहारा गायों का पुनर्वास करने का कहा गया है। इससे वे गायें भी दूध देने लगेंगी, जिन्होंनेे काफी समय पहले दूध देना छोड़ दिया। इससे सड़कों पर बेसहारा गोवंश की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। थानाकलां में गो अभ्यारण्य बनने के बाद बेसहारा गोवंश को सहारा दिया जाएगा।

इ
Comments
Post a Comment