नासिक, - महाराष्ट्र के नासिक जिले में जलाशयों में सिर्फ 17 प्रतिशत पानी ही बचा है। यह पिछले साल की तुलना में करीब नौ प्रतिशत कम है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला प्रशासन ने पेयजल की मांग को पूरा करने के लिए समूचे जिले में, खासतौर पर, ग्रामीण इलाकों में 250 से ज्यादा टैंकर तैनात किए हैं।
राज्य के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए सोमवार को सिन्नर तहसील के सूखा प्रभावित कुछ इलाकों का दौरा किया था।
उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति के लिए टैंकरों का इस्तेमाल करने और मवेशियों के लिए चारा शिविरों को शुरू करने की जरूरत है।
सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब 24 बांध हैं जिनमें से छह पिछले साल मानसूनी बारिश कम होने के कारण सूख गए।
उन्होंने बताया, '' मई के पहले सप्ताह में पानी की कमी महसूस की जा रही है क्योंकि जलाशयों में केवल 17 प्रतिशत पानी ही रह गया है जो पिछले साल की तुलना में करीब नौ फीसदी कम है।''
उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल के मुख्य स्रोतों में से एक गंगापुर बांध में पानी का स्तर काफी गिरा है।
जिलाधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति जुलाई तक गंभीर रह सकती है और अगर मानसून आने में देरी हुई तो पानी की किल्लत और बढ़ेगी।
नासिक नगर निगम ने लेागों से सावधानी से पानी का इस्तेमाल करने की गुजारिश की है और पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment