Skip to main content

Posts

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

  लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्य...

गोरखपुर में 2 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन

  उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की दिशा पर होगा मंथन-             उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में रविवार, 2 अगस्त 2026 को “प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन” का आयोजन विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्मल सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, शिक्षा, धार्मिक एवं सामाजिक उत्थान, युवाओं की सहभागिता तथा भविष्य की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के सिख एवं पंजाबी समाज को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले सम्मानित वक्ता एवं पदाधिकारी सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड – अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, कानपुर...

उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक संपन्न

  PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित उ प्र. फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ की सामान्य सभा की बैठक आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को होटल अवध इंटरनेशनल, गेट नं. 3, न्यू हाईकोर्ट, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने फिजिकल एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अमरिका सिंह, अध्यक्ष द्वारा की गई। PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल का उद्बोधन बैठक को डॉ. मंतु पटेल, माननीय अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।  उन्होंने कहा कि B.Pharma एवं M.Pharma दोनों पाठ्यक्रमों का अधिक से अधिक संख्या में संचालन होना चाहिए। यदि B.Pharma और M.Pharma कॉलेजों की संख्या कम होगी तो उच्च शिक्षा, शोध एवं शिक्षकों की भारी कमी उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से शिक्षकों को उत्तर प्रदेश में लाने में काफी कठिनाई होती है, इसलिए राज्य में...

नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में एनएसएटी 2026 का भव्य शुभारंभ

  देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में नरवाना स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) 2026 के 21वें संस्करण का भव्य शुभारंभ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट श्री राकेश यादव ने एनएसएटी 2026-27 के औपचारिक शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर डॉ. शेष मणि मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएटी 2026-27 के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राकेश यादव ने कहा कि एनएसएटी केवल एक छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करने तथा उन्हें जी, नीत एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी के लिए सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. शेष मणि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणा की वैज्ञानिक श...

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस: Remedy Cancer Care ने गरीब मरीजों के इलाज में सरकारी सहायता का किया जिक्र

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस पर इस साल की थीम "आशा की जीत" है। इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित रेमेडी मेडिसिटी के तत्वावधान में संचालित रेमेडी कैंसर केयर, "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को एक विशेष समारोह "आशा की जीत" का आयोजन किया गया। रेमेडी कैंसर केयर की सर्वश्रेष्ठ कंसलटेंट की टीम के द्वारा अब तक लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा व लखनऊ की महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल के द्वारा की गयी। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" का आयोजन करने के लिए रेमेडी कैंसर केयर की पूरी टीम का धन्यवाद व साथ ही इससे जुड़े ख्याति प्राप्त डॉक्टरों का भी लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उनके द्वारा इस गंभ...

लखनऊ में "इस्पात-मिडटर्म" शिखर सम्मेलन शुरू: बांझपन से आधुनिक मातृत्व तक पर फोकस

  लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी यानी लॉग्स और इनफर्टिलिटी रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन *"इस्पात-मिडटर्म"* का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय रखा गया है - *"फ्रॉम इनफर्टिलिटी टू फैंटम केयर: रीडिफाइनिंग मॉडर्न मदरहुड"*। यानी बांझपन से लेकर आधुनिक मातृत्व तक की यात्रा को नई दिशा देना। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन *डॉ. श्रीमती राजुल त्यागी* के नेतृत्व में किया गया है। डॉ. राजुल त्यागी जावित्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर हैं और इनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख भी हैं। इसके साथ सम्मेलन में इसके साथ सम्मेलन में डॉक्टर मिलिंद शाह प्रेसिडेंट इस्पात, डॉ प्रताप कुमार स्पीकर , डॉ माधुरी पटेल फॉक्सी प्रेसिडेंट, डॉ मंजीत मेहता वाइस प्रेसिडेंट इस्पात देशभर से 750 से अधिक प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ और इनफर्टिलिटी के महाविशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। दो द...

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...