लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लखनऊ 5 मई। सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के सफल आयोजन पर “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा मंगलवार 5 मई को भव्य और दिव्य भंडारे का आयोजन, इंदिरा नगर लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित प्रतिष्ठित शिवशक्ति शनिदेव मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त करने वाली मातृशक्तियां भी उपस्थित रहीं। उनके अनुसार यह तीर्थयात्रा अत्यंत दिव्य और सुखद रही। यात्रा में शामिल महिलाओं ने भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते हुए यह यात्रा सम्पन्न की। सपना गोयल के अनुसार सरकार के ऐसे दूरदर्शी अभियानों से निश्चित रूप से सनातनियों में जनजागृति आएगी और इसका व्यापक संदेश वैश्विक स्तर पर भी जाएगा। सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 19 अप्रैल 2026 को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत किया था। इस यात...