Skip to main content

Posts

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

दून वैली हाई स्कूल में विज्ञान दिवस पर आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के अवसर पर दून वैली हाई स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्या  श्रीमती अंजू प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि सौभाग्या फाउंडेशन की अध्यक्षता सिम्मी बर्मन द्वारा किया गया।  सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए मॉडल की खूब सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों ने कई क्रियाशील मॉडल बनाए। प्री प्राइमरी के बच्चों ने सब्ज़ियाँ, फल और विभिन्न प्रकार के  ऐप बनाए। सीनियर छात्रों ने क्रेन, वाटर हार्वेस्टिंग, बर्गलर अलार्म, मानव शरीर संरचना आदि के मॉडल बनाए।  विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. बीना जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले छात्रों और स्टाफ सदस्यों की सराहना की।  वैभव शुक्ला, नफीस, अंशिका धीमान आदि ने पुरस्कार जीते।

ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में “घर-घर सुंदरकांड” की कामना से आचार्यों द्वारा चिनहट के सनातन धाम लॉन में किया गया हवन

हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुई एक सप्ताह से संचालित सनातन कावड़ सेवा लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में शिवरात्रि के पावन अवसर पर चिनहट के रजत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित भव्य सनातन धाम लॉन परिसर में शुक्रवार 21 से बुधवार 26 फरवरी तक कांवड़ियों के लिए जलपान, विश्राम और चिकित्सा की सेवा, बाबा भोलेनाथ के भव्य दरबार के साथ सफलतापूर्वक संचालित की गई। इस क्रम में शिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार 26 फरवरी को आचार्यों द्वारा हवन पूजन किया गया। इसके माध्यम से प्रार्थना की गई कि मानव, राष्ट्र और विश्व को सुन्दर बनाने के लिए घर घर सुंदरकांड का पाठ किया जाए। इस महा अभियान का लक्ष्य ही है कि “सुंदरकांड बने भारत की पहचान”। हवन पूजन के साथ ही कावड़ भंडारे आदि की सेवाएं सम्पन्न हो गईं। दूसरी ओर चिनहट स्थित श्री परमानंद हरि हर मंदिर में शिवरात्रि पर्व का भंडारा आयोजित किया गया। इस क्रम में शनिवार 1 मार्च को 2100 मातृशक्तियों द्वारा चिनहट के रजत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित भव्य सनातन धाम लॉन में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। सपना गोयल द्वारा बिना...

भारतीय बारी समाज आयोजित करेगा होली मिलन समारोह

     बारी समाज द्वारा लखनऊ में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा  यह जानकारी भारतीय बारी समाज  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के रावत बारी ने  द्वारा दी गई , श्री बारी द्वारा  उक्त कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की रूपरेखा व  कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा बारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप शर्मा बारी,प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी ने कहा कि पूरे देश के हमारे स्वजातीय बंधु इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है ।  बैठक में राष्ट्रीय सचिव गिरजा शंकर बारी, अभिषेक बारी, सूरज बारी, विकास रावत, राम खिलवान बारी, अतुल बारी, दीपक बारी,आशीष बारी, सन्तोष बारी,आदित्य बारी, उमेश बारी, सहित तमाम स्वजातीय बंधु की उपस्थित रहे।।      

आदर्श भारतीय विद्यालय में हुआ साइंस क्राफ्ट एक्सपो का आयोजन

    आदर्श भारतीय विद्यालय द्वारा साइंस एंड क्राफ्ट एक्सपो  बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी कक्षा के बच्चों ने शिक्षकों  के मार्गदर्शन से विभिन्न प्रकार साइंस एंड क्राफ्ट के मॉडल्स स्वयं बना कर अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक श्री विशाल मेहता जी के द्वारा सभी अतिथियों एवं अध्यापक / अध्यापिकाओं ने आये हुरु छात्रो के अभिभावकों का स्वागत किया। इस आयोजन मे बच्चो द्वारा विभिन्न तरह के मॉडल्स बनाये गए जैसे चंद्रयान-3 ,  ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम, वडमिल मॉडल ऑफ़ सोलर एक्लिप्स वोल्कानो , वाटर सर्कल, जंगल सफारी, 3D माड्यूल सोलर सिस्टम, रेनवाटर साइकिल क्राफ्ट लाइक वेस्ट मटेरियल, रॉ मैटेरियल द्वारा विभिन्न गृह सज्जा के क्राफ्ट बनाए तथा विज्ञान में बच्चो के द्वारा यह भी दर्शाया गया की मॉडल्स किस प्रकार से काम करते है।  यह सभी models सह अध्यापक और अध्यापिकाओ मनीषा , स्वर्णिमा,रजनी , नसरीन, अंजू, नीतू, नरगिस,जसप्रीत ,कशिश ,गौरव सर ,महेंद्र सर और रमा मैम  के मार्गदर्शन द्वारा बनाये गए।

महाकुंभ में 21 फरवरी को सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ

प्रयागराज में स्नान के साथ नियमित सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण जीवन बनेगा सुंदर लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के पावन अवसर पर मातृशक्तियों द्वारा शुक्रवार 21 फरवरी को सामूहिक सुंदरकांड पाठ, तुलसी संस्थान, सेक्टर पांच में दोपहर एक बजे से किया जाएगा। उसमें प्रदेश की पांच सौ मातृशक्तियां, सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करेंगी और नजदीक ही स्थित घाट पर पावन स्नान कर महाकुंभ अनुष्ठान में प्रभु का आशीर्वाद भी प्राप्ति करेंगी। इसके साथ ही मंगलवार 4 मार्च को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मासिक सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार 15 फरवरी को स्थानीय भूतनाथ मार्केट के, बी–209, सावित्री प्लाजा में आयोजित मासिक धार्मिक संगोष्ठी के दौरान सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने दी।  सपना गोयल ने सत्संग में बताया कि सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूरा कर लेने के बाद पहला यज्ञ प्रयागराज में ही किया था। इसी प्रथम यज्ञ के “प्र” और यज्ञ के “याग” से मिलकर प्रयाग बना है। इस पावन नगरी के अधिष्ठा...

विद्यालय आवंटन का फॉर्म भरने के बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं चयनित छात्र

  राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता पदों के 500 से अधिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने दिसंबर के अंत तक विद्यालय आवंटन के विकल्प तो भरवा लिया गया लेकिन नियुक्ति पत्र अभी तक जारी नहीं हो सका, अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लगभग डेढ़ साल पहले पूरा हो चुका है तब से लेकर अब तक चयनित अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय तथा संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं! माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 23 से 27 दिसंबर 2024 तक चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पदस्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवा थे, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 28 जून 2023 को ही एलटी ग्रेड का द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी किया था तथा जुलाई माह में ही अभिलेख सत्यापन करवा के पात्र अभ्यर्थियों की फाइल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भेज दिया था, लगभग डेढ़ साल से नियुक्ति को लेकर भटक रहे समस्त अभ्यर्थी "माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में अनवरत धरने पर बैठ गए हैं अभ्यर्थियों का कहना है जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता हम लोग धरने से नहीं हटेंगे, धरने में शाहीनजहां, निशी सिंह, प्रियंका दीक्षित, महावीर वर्मा, ...

भारतीय सेना का अपमान करने पर राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए- उदय शंकर श्रीवास्तव

लखनऊ। राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में वार्ता करते हुए बीआरओ से रिटायर्ड डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा भारतीय सैनिकों के बारे में उनके आपत्तिजनक बयान पर सीनियर एडवोकेट श्री विवेक तिवारी के माध्यम से केस दायर किया था। उपरोक्त केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपीएमएलए की कोर्ट  श्री आलोक वर्मा ने बतौर अभियुक्त 24 मार्च 2025 को हाजिर होने के लिए तलब कर लिया है।  भूतपूर्व डायरेक्टर बीआरओ उदय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि देश में "देशद्रोही इकोसिस्टम बनाम गवर्नमेंट सिस्टम बनाम राष्ट्रवादी लोग" का एक दुखद माहौल चल रहा है। उन्होंने बताया कि जब वह इस केस की पैरवी में तारीख पर कोर्ट जाते थे तब उन्हें हतोत्साहित करने का भरपूर प्रयास किया जाता था। एक बार कोर्ट की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति यह कहते हुए बगल से निकल गया कि इस लफडे में मत पड़ो पाकिस्तान तक में कनेक्शन हैं। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी नम्बर से फोन आया जिसे उन्होंने ब्लाक कर दिया। पाकिस्तानी नम्बर की डीपी में आतंकवादी की डीपी लगी थी। यह सारे प्रमाण श्री श्रीवास्तव ने दिखाए...