लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा जनपद लखनऊ में की गई समीक्षा बैठक
मा0 अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्मा उ० प्र० राज्य बाल संरक्षण आयोग के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभागीय संस्थाए-राजकीय बाल गृह (बालक),मोहान रोड,राजकीय बाल गृह बालक (विशेषीकृत),मोहान रोड तथा राजकीय सम्पेषण (किशोर) गृह लखनऊ का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संस्थाओ में समस्त व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी । निरीक्षण उपरांत मा० अध्यक्ष द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों व संस्थाओ के अधिकारियो /प्रतिनिधि -सिटी मजिस्ट्रेट,पुलिस उपायुक्त(नगर),मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी ,उप श्रमायुक्त,अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति , सदस्य किशोर न्याय बोर्ड,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,जिला आबकारी अधिकारी ,जिला कार्यकम अधिकारी,जिला युवा कल्याण अधिकारी,जिला मद्यनिषेध एवं समाजोतथान अधिकारी,ए ०एच०टी०यू०प्रभारी ,समस्त संस्थाध्यक्ष राजकीय एवं स्वैच्छिक संस्था,सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर एवं समन्वयक चाइल्ड लाइन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक वन स्टॉप सेंटर लखनऊ के सभागार ...