Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

अनेक विभूतियां चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से विभूषित हुई

 



लखनऊ , 4 मई 2022। सामाजिक संस्था जयश्री कम्युनिकेशन्स के तत्वावधान में आज शाम होटल चरण प्लाजा हलवासिया हजरतगंज में आयोजित सम्मान समारोह में अनेक विभूतियां चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से सम्मानित हूई।

समारोह में जयश्री कम्युनिकेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय दीप ने आकांक्षा त्रिपाठी ( बेबी केयर फाउंडेशन), पूजा गुप्ता ( चाईलड हेल्प फाउंडेशन),  नूसरा सिद्दीकी ( प्लज फाउंडेशन),  आराधना श्रीवास्तव ( हैबिटेट फॉर ह्यूमैनीटी), अर्ची खत्री ( लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया), वर्तिका श्रीवास्तव ( जी जी एम टी), मुजतबा हुसैन, जेबा खान, मंजूषा सिंह, वाइब्रंट इंडिया, आदित्य दीप, बुशरा सिद्दीकी और अर्शिया खान को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से सम्मानित किया। इस अवसर पर विराज सागर दास गुप्ता अध्यक्ष डॉ अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन, रविदास मेहरोत्रा विधायक मध्य क्षेत्र, अशोक सिंह अध्यक्ष रजद उत्तर प्रदेश, सुधीर शंकर हलवासिया, जयश्री प्रिया गुप्ता, मनोज पान्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Comments