Skip to main content

Posts

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी आयत शर्मा की पहली सामने आई

बॉलीवुड सुपरस्टार  सलमान खान  की बहन  अर्पिता खान  शर्मा ने अपने भाई के जन्मदिन के दिन 27 दिसंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसकी तस्वीर का फैंस को काफी इंतजार था। सलमान खान की नन्हीं सी भांजी, अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी आयत शर्मा की पहली सामने आ गई है। आयुष शर्मा ने अपनी प्यारी सी बेटी आयत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। आयुष शर्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इस खूबसूरत दुनिया में आयत आपका स्वागत है। आप हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां लेकर आई हैं। आप सभी के जीवन को बहुत प्यार और आनंद के साथ छूती रहें।' किेसी तस्वीर में आयत अपनी मम्मी की गोद में नजर आ रही हैं तो किसी में अपने पापा की गोद में सो रही हैं। सलमान खान बीते दिनों अपनी बहन अर्पिता और भांजी आयत से मिलने अस्पताल गए थे। अस्पताल में अर्पिता खान और उनकी बेटी आयत से मिलने के लिए सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर भी पहुंची थीं। बता दें कि आयुष शर्मा और अर्पिता ने साल 2014 में शादी की थी। इस कपल पहला बेटा आहिल 2016 में हुआ था। आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से फिल्म इंडस्ट्री में...

सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल चोरी या गायब हुआ मोबाइल ढूंढना होगा आसान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चोरी या गायब हुए मोबाइल फोन की तलाश अब आसान होगी. केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना तकनीक मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक नए पोर्टल की शुरुआत की है. अब किसी का भी मोबाइल छिन जाए, गुम जाए या चोरी हो जाए तो उसका ब्यौरा पुलिस तहरीर और IMEI नंबर की जानकारी के साथ पोर्टल पर डाल दिया जाएगा. पोर्टल पर जानकारी आते ही वो फोन ब्लॉक हो जाएगा. यानी सिम बदलकर भी उससे कॉल नहीं हो सकेगी. पोर्टल को मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों के बाद  दिल्ली में लांच किया गया. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 5जी सेवा पर भी केंद्र सरकार का पक्ष रखा. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार देश में जल्द ही 5जी नेटवर्क सुविधा शुरू करने जा रही है. सरकार ने सैद्धांतिक फैसला ले लिया है. जल्द ही इस  पायलट प्रोजेक्ट को हकीकत में बदला जाएगा. 5जी के लिए नए पायलट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संचार सचिव अंशु प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आधार तो फिजिकल पहचान की डिजिटल तस्दीक है. इस पर सारी बहस ही बेवजह हो रही है. रविशंकर प्रसाद ने कहा ...

जनरल बिपिन रावत देश के पहले CDS बने , तीनों सेनाओं की संभालेंगे कमान

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है. हाल ही में केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल 3 साल के लिए और बढ़ा दिया है. अब चीफ ऑफ डिफेंस के रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष होगी. 65 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही इस पद से सीडीएस रिटायर होंगे. पहले 62 साल में ही रिटायर होने का प्रावधान था. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना है. सीडीएस ही रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा. हालांकि सैन्य सेवाओं से जुड़े विशेष मामलों में तीनों सेनाओं के चीफ पहले की तरह रक्षामंत्री को सलाह देते रहेंगे. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सैन्य अभियान के दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेगा. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर 4 स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बराबर सैलरी दी जाएगी. गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिपेंस स्टाफ पद को मंजूरी दी थी. चीफ ऑफ डिफेंस बिना रक्षा सचिव की मंजूरी के रक्षा मंत्री से सीधे मुलाकात...

CAA देश के लिए विभाजनकारी और खतरनाक, पंजाब में नहीं करेंगे लागू

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून को देश के लिए विभाजनकारी और खतरनाक करार दिया. अपने बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में इसे लागू नहीं होने देगी. अमरिंदर सिंह ने लोगों से कानून के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया और कहा कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ेगी. नागरिरकता कानून के खिलाफ जारी एक प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अमरिंदर सिंह ने यह बात कही. अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(बीजपी) सरकार की ओर से लाए गए  नागरिकता कानून अधिनियम  के खिलाफ देश को खड़ा होना चाहिए. अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह कानून देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के लिए खतरनाक है. मेरी सरकार पंजाब में सीएए नहीं लागू होने देगी. हम इसके खिलाफ जी-जान से लड़ेंगे. इस प्रोटेस्ट में कांग्रेस नेता आशा कुमारी और सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे. नागरिकता कानून भेदभावपूर्ण अमरिंदर सिंह ने कहा बीजेपी अपने नापाक मंसूबों पर खरा नहीं उतर सकी.16 राज्यों में ड्रैकियन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह देश के संवैध...

7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास में लगी आग

7 लोक कल्याण   मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, साथ ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी. आग प्रधानमंत्री आवास में नहीं लगी बल्कि एसपीजी रिसेप्शन इलाके में लगी. घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 7 गाड़िया पीएम आवास पर पहुंची. सक्रियता से जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया. प्रधानमंत्री आवास भारत की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है. जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मौके पर पूरा  स्थानीय प्रशासन  पहुंच गया. घटनास्थल पर दमकल विभाग के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे. हालात पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. प्रधानमंत्री आवास में नहीं लगी आग प्रधानमंत्री कार्यकाल ने बयान जारी कर कहा है कि आग प्रधानमंत्री आवास पर नहीं लगी थी. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. आग प्रधानमंत्री कार्यालय या प्रधानमंत्री आवास के परिसर में नहीं लगी. आग एसपीजी रिसेप्शन इलाके में लगी थी जो एलकेएम कॉम्प्लेक्स में है.  आग पर पूरी तरह से काबू  पा लिया...

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बदलाव

1 जनवरी से बदल जाएगा एटीएम से कैश निकालने का तरीका, फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए किया बदलाव देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बदलाव करने जा रहा है। फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन रोकने के लिए बैंक 1 जनवरी 2020 से वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू करने जा रहा है। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपए से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। एसबीआई ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

अरुंधति स्वर्ण योजना’ के तहत दुल्हनों को 10 ग्राम सोना

असम सरकार ने राज्य की हर लड़की की शादी में सोना देने के लिए 1 जनवरी से नई योजना की शुरुआत करने जा रही है। राज्य सरकार की 'अरुंधति स्वर्ण योजना' के तहत दुल्हनों को 10 ग्राम सोना दिया जाएगा। इस योजना पर सरकार हर साल करीब 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2020 से हो रही है। दुल्हन को 10 वीं पास होना जरूरी असम सरकार ने घोषणा की है कि वह हर दुल्हन जिसकी उम्र 18 साल हो, जिसने कम से कम 10वीं पास की हो और अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया हो, उसे 10 ग्राम सोना उपहार के रूप में दिया जाएगा।  इस योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन के परिवार की सालाना आमदनी 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसके अलावा शादी विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत पंजीकृत होनी चाहिए। असम में हर साल करीब 3 लाख शादियां होती हैं लेकिन सिर्फ 50000-60000 शादियों का ही रजिस्ट्रेशन होता है। लोगों को शादी को पंजीयन कराने के प्रति जागरुक करने में भी ये योजना मदद करेगी। इस योजना का मकसद लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरुक करना है। इसके अलावा इस योजना से बाल विवाह को रोकने में भी मदद मिलेगी।